फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गैस की किल्लत के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आप नेता आदर्श पाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एलपीजी की किल्लत को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। मंगलवार को जगाधरी के झंडेवाला चौक पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई आप नेता आदर्शपाल ने की। पूरे क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की आवाज गूंजती रही और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही एलपीजी गैस की किल्लत ने आम लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिससे घरों की रसोई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को भी बिगाड़ दिया है। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसका असर केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ढाबों और छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई ढाबा संचालकों को मजबूरी में अपना काम बंद करना पड़ रहा है या सीमित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आदर्शपाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गैस सप्लाई व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था चरमराई हुई है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने नोटबंदी के समय की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी जनता को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा था और आज गैस के लिए वही हालात बन गए हैं। प्रदर्शन में गुलाब कालेश्वर, राहुल भान, रीता बामनिया, जयकरण, पवन सहोता, चिराग सिंगला, जसवंत सिंह संधू, अनिल पंजेटा, कंवरपाल और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आप नेता आदर्श पाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें