फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत न करने पर आप ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत न किए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को घेसपुर चुंगी चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से क्षेत्र की टूटी पड़ी सभी सड़कों की जल्द मरम्मत किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश लाल कांबोज व युवा नेता सतीश शर्मा धौडंग ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें टूटी हुई हैं। एसके रोड लंबे समय से टूटा पड़ा हुआ है। सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है। जिससे सभी लोग परेशान हैं। आए दिन एसके रोड पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। रादौर से सांगीपुर, रादौर से सढुरा, रादौर से खुर्दबन, रादौर से गुमथला, रादौर से अलाहर सहित अन्य सभी सड़कें टूटकर बिखर चुकी हैं जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड फोरलेन करने की मांग की। अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश लाल कांबोज व युवा नेता सतीश शर्मा धौडंग के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी की।
इस दौरान अनिल प्रजापति, जयकिशन शर्मा, रवि कुमार, चौधरी बीर लाल, रूपेश पलाका, शिवकुमार शास्त्री, सुदेश सभापुर, ऋषिपाल राणा, टोनी धोलरा, करमचंद, बुद्धराम, बलदेव राज, राजपाल, सुरेंद्र कांबोज, कपिल पंडित, पारस सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें