साढौरा। सीआईए-1 पुलिस टीम ने साढौरा अनाज मंडी से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान क्षेत्र के गांव नवागांव निवासी आसिफ के तौर पर हुई है। सीआइए-1 पुलिस टीम ने साढौरा थाना में आरोपी आसिफ पुत्र गुलफाम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए-1 टीम के पीएसआई कपिल ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए साढौरा अनाज मंडी में शौचालय के पास बाइक की इंतजार में खड़ा है। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही संदीप, अवतार सिंह व रवि कुमार के साथ मौके पर जाकर अनाज मंडी में दबिश ही। वहां शौचालय के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर यह युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया।