संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कलानौर पुलिस नाके के पास दोस्त के साथ सहारनपुर से यमुनानगर आ रहे युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। छह-सात युवकों ने डंडों से युवक से पीटकर अधमरा कर दिया। नाके पर पुलिस तैनात रहती है, बावजूद इसके यहां युवक को पीटकर अधमरा कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने सात युवकों पर केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह निवासी खालिद ने बताया कि वह अपने दोस्त याना के साथ यमुनानगर आ रहा था। जब वह कलानौर नाका पर पहुंचे तभी वहां पर लापरा निवासी मुबारिक, मान, तसव्वर, नदीम, मुरसलीन, परवेज, नदीम आए। इन्हें उसका दोस्त याना पहले से ही जानता था।
आते ही आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे। जब इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और डंडों से वार कर घायल कर दिया। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सदर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।