जठलाना। अवैध खनन से जुड़ी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल शकील को यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। शकील के भाई ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आरोप है कि अनीश अपने साथियों के साथ अवैध खनन करता था, जिसकी शिकायत शकील ने पुलिस को दी थी। इसी रंजिश में अनीश ने साथियों के साथ शकील पर हथियारों से हमला किया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें हमलावर हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद