फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार बिजौली निवासी मनीष कुमार की मौत हो गई। बिजौली गांव निवासी लालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटो मनीष कुमार मंगलवार को अपने काम से बाइक पर साढौरा गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक पर वापस घर लौट रहा था। जब वह मिर्जापुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़ फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसके बेटे को साढौरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर एमएम मुलाना अस्पताल रेफर किया। उपचार के दौरान वहां उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक सोनीपत के गढ़ीकलां गांव निवासी असगर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें