फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने पाबनी रोड नहर पुल के पास नाकाबंदी कर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि आरोपी ने यह बाइक 10 जून को गुलाब नगर चौक पाबनी रोड से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करनाल के बुडेहड़ा गांव निवासी सावन बताया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मुकदमे करनाल और कुरुक्षेत्र में दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें