फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ते में रोककर युवती से छेड़खानी

Fri, 30 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गांव का रोहित काफी समय से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। वह 24 जनवरी की सुबह गांव में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी रोहित ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानीे करने लगा। विरोध करने पर आरोपी रोहित ने सोहनलाल और महेंद्र को मौके पर बुला लिया और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें