फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव अंटावा में अज्ञात बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गांव अंटावा निवासी प्रिंस ने शिकायत में बताया कि वह खेड़ी लक्खा सिंह में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। उसके ताऊ का लड़का राकेश कुमार 23 दिसंबर की शाम खाना खाकर गांव मे सैर करने निकला था। गांव के शिव मंदिर के पास राकेश को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें