फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को डंपर ने कुचला, परिजनों ने जाम किया बूड़िया-देवधर मार्ग

Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया देवधर रोड पर खदरी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बूड़िया देवधर रोड पर डंपर के आगे खड़े होकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया।
दमोपुरा निवासी बलराम ने बताया कि उनके गांव का 24 वर्षीय सन्नी मेहनत मजदूरी करता है। वीरवार को वह काम खत्म कर बाइक पर गांव आ रहा था। जब वह गांव में ही अड्डा के पास पहुंचा। तभी तेज गति से आ रहे डंपर का चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। डंपर की गति इतनी अधिक थी कि बाइक उसमें फंस गई और सन्नी पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन

डंपर उसे कुचलता बाइक को घसीटते हुए निकल गया। राहगीरों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। वहीं सन्नी के दुर्घटना में घायल होने का पता लगते ही ग्रामीण व परिवार के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर हालत देखते हुए मुलाना मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर बूड़िया देवधर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में मौजिज लोगों व पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर खनन सामग्री से भरे डंपर, ट्रक व ट्रॉले तेज गति से चलते है। जो हादसों का कारण बनते है। उनकी मांग है कि इस मार्ग से इन वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगाया जाए। बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें