छछरौली। थाना छछरौली पुलिस ने बालाचौर रोड के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19.63 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी खालिद उर्फ काला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी बालाचौर रोड के नजदीक घूम रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस पर उससे हेरोइन बरामद हुई। संवाद