फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घने कोहरे में पैदल जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर गई जान

Tue, 30 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक विजय कुमार के शोकाकुल परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़कें खून से लाल हो रही हैं। इसी क्रम में यमुनानगर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर दामला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। शून्य दृश्यता के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने बिहार से काम की तलाश में आए युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बाबू लाल निवासी गांव फतुआ जिला पटना के रूप में हुई है।
बाबू लाल चार बच्चों का पिता था। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन समेत गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लेकिन, पुलिस ने मृतक के भाई लालू की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में लालू ने बताया कि उसका भाई बाबू लाल 25 दिसंबर को बिहार से काम की तलाश में यहां आया था। बीते दो-तीन दिनों से दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में रोजगार की तलाश कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे बाबू लाल अपने साथी मनोज के साथ पैदल ही दामला की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। उस समय घना कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाबू लाल को कुचल दिया और चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि बाबू लाल की आंत तक बाहर आ गई। हादसे के बाद साथी मनोज ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। राहगीरों की मदद से घायल बाबू लाल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना सदर पुलिस प्रभारी का कहना है मामले में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ट्रक चालक का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक विजय कुमार के शोकाकुल परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें