फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से कैंटर में सवार युवक का हाथ कटा

Wed, 03 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे कैंटर पर सवार युवक की बायां हाथ कटकर अलग हो गया। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। शिकायत में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अनिकेत चौहान ने बताया कि अपने साथी सुमित सिंह के साथ कैंटर में कैटरिंग का सामान लोड कर अंबाला से सहारनपुर आ रहा था। कैंटर को अंबाला कैंट रगिया मंडी निवासी ड्राइवर सूरज चला रहा था। गांव कैल पास सूरज ने अपनी साइड में खड़े ट्रक को पीछे टक्कर मार दी। कैंटर में रखे सामान में फंसकर उसका बायां हाथ कटकर अलग हो गया। उसके बाए पैर, सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें आई। वहीं सुमित को मामूली चोटें लगीं। हादसे के बाद चालक सूरज कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें