यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर बहरामपुर गांव के पास बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
गधौली निवासी विक्की ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक कन्हैया साहिब चौक के नजदीक ऑटो जोन कार वाशिंग सेंटर पर काम करता था। वह और उसका उसका बड़ा भाई दीपक बुधवार को अपनी अपनी बाइक पर अपनी बुआ के घर समस्तपुर गए थे। रात को नौ बजे जब वे दोनों समस्तपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुराना सहारनपुर रोड पर बहरामपुर के पास बाइक चालक ने उसके भाई दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एंबुलेंस की सहायता से उसके भाई दीपक व दूसरी बाइक सवार तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टर ने उसके भाई दीपक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।