फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथ की नस काटने पर युवक की मौत

Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक कंपनी में फिटर का काम करने वाले युवक ने हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदि था। जिस कारण घर में कलह रहती थी। मामला थाना शहर यमुनानगर की हमीदा चौकी क्षेत्र का है।
गुलाब नगर निवासी इलियास एक कंपनी में फिटर की नौकरी करता था। उसके दो बच्चे थे। रविवार को वह कंपनी से घर आया और फिर कुछ देर बाद ही निकल गया था। देर रात को जब वहलौटा तो उसके हाथ से खून बह रहा था। इसके बाद इलियास की पत्नी ने अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने इलियास को मृत घोषित कर दिया। हाथ की नस काटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों से बात की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। वह परिवार में झगड़े भी करता रहता था। कलह के कारण उसने हाथ की नस काटी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें