यमुनानगर। गांव तेलीपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय ऋषिपाल की मौत हो गई। थाना बूड़िया पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में मृतक के साले रिंकू ने बताया कि उसका जीजा गांव दमोपुरा निवासी ऋषिपाल गांव रामपुरा में गुड की चरखी पर काम करते थे। सोमवार की रात का खाना खाकर करीब साढ़े आठ बजे उसका जीजा अपने काम के लिए पैदल निकले थे। गुड़ की चरखी से उसका घर करीब चार किलोमीटर दूर है। ऐसे में वह अक्सर पैदल ही काम पर जाया करता थे। सुबह उनके पास किसी ने फोन पर सूचना दी कि ऋषिपाल घायल अवस्था में तेलीपुरा गांव के पास सड़क किनारे पड़े हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचा। उसने अपने जीजा को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक ऋषिपाल के परिजन। संवाद