फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

Tue, 28 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला। जीआरपी को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
सोमवार का सुबह को रेलवे में ट्रैकमैन ने जीआरपी थाने पर सूचना दी कि गांधी नगर थाने के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड भी मिला है। इससे उसकी शिनाख्त शुभम निवासी आदर्श नगर कालोनी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक पास की ही एक किराने की दुकान पर काम करता था। वह सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को साढ़े नौ बजे तक ही वह वापस लौटता था। रविवार की रात को जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की थी। परिजन रेलवे फाटक के पास भी आए थे।। परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। मृतक के मोबाइल से कुछ रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें