फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 12 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। व्यासपुर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जाजवा गांव निवासी उस्मान ने शिकायत में बताया कि उसका परिचित गांव पुरकाजी निवासी 33 वर्षीय मुर्सलीन ट्रैक्टर पर बैठकर व्यासपुर आ रहा था। ट्रैक्टर पंकज चला रहा था। दशमेश स्कूल कपाल मोचन के पास स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस पर ट्रैक्टर पर बैठा मुर्सलीन उछलकर सड़क पर गिरने से ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर पंकज की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें