यमुनानगर। जगाधरी के मुकारमपुर क्षेत्र में छछरौली जा रही एक इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय ऋषि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और मुकारमपुर में अपने चाचा के पास रहकर एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। हादसे के समय ऋषि कुमार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार करते समय बस की चपेट में आ गया। बस चालक कुलबीर सिंह ने दावा किया कि युवक अचानक बस के सामने आ गया, जिससे दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने चालक के आत्महत्या संबंधी दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसा ही प्रतीत हो रहा है। संवाद