संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा के 36 वर्षीय देवीलाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में मृतक के भाई पंचराम ने बताया कि देवीलाल की शादी विनीता साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनमें किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था और वह अपने घर चली जाती थी। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। अब भी विनीता भाई देवीलाल के साथ झगड़ा कर अपने घर चली गई थी।
शाम करीब सवा पांच बजे पड़ोसी विशाल मुझे बताया कि विनीता ने मेरे पास एक स्क्रीन शाॅट भेजा है। जिसमें बताया गया है कि उसका भाई फंदा लगा रहा है। यह सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन देवीलाल अपने कमरे में फंदे से लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।