फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईंट, तलवार और रॉड से महिला व उसके दो बेटों पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की गोल्डनपुरी कॉलोनी में कुछ युवकों ने घर पर आकर महिला व उसके दो बेटों पर हमला कर घायल कर दिया। गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी शुभम ने बताया कि 24 मार्च की रात करीब आठ बजे वह कॉलोनी में ही अपने काम से जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी के ही अमित राणा, सतबीर, निक्कू, काला, किशन, राजू, बोबी, साहिल ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे बहस की। किसी तरह वह आरोपियों से बचकर अपने घर चला गया। कुछ देर के बाद आरोपी उसके घर पर आए और ईंट, पत्थर, तलवार, रॉड व अवैध हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आई उसकी मां व भाई राहुल को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें