फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापड़ाव के लिए एसपी व शिक्षामंत्री के सौंपे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जगाधरी। जिले की आशा कर्मियों ने लगातार 67वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को लंबित मांगों के रोष में आशा कर्मियों ने कन्हैया साहिब चौक समीप धरना दिया। धरने की अगुवाई संगठन की जिला प्रधान निरूबाला व संचालन जिला सचिव राजेश ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राजवीर पंडोरा, सीटू से जिला प्रधान रामकुमार कांबोज और सीटू के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार त्यागी, अग्निशमन शाखा के सचिव रिंकू कुमार आशा कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे। धरने के अलावा आशा कर्मियों ने 18 अक्तूबर को होने वाले महापड़ाव को लेकर शिक्षा मंत्री व एसपी के नाम पत्र सौंपे। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष करमजीत, जिला उप प्रधान आरती सेतिया, नाहरपुर से खंड प्रधान सुनीता रोहिल्ला, सीटू से कोषाध्यक्ष गुरिंदर, जिला प्रेस सचिव कामिनी गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें