फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर जाने के लिए बस से उतरकर सड़क क्रॉस कर रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाआंब रोड पर रसूलपुर बस स्टैंड के पास बस से उतरकर सड़क क्रॉस कर रहे युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने मामा के पास गांव पंजोखरा से डुमावाला आ रहा था। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमावाला निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी पंजोखरा निवासी सुरजन सिंह से हुई थी। करीब तीन चार साल पहले उसके बहन व जीजा दोनों की मौत हो गई थी। अब उसके भांजे व भांजी अपने दादा दादी के पास रहते है। शुक्रवार दोपहर बाद उसके भांजे रवि कुमार का उसके पास फोन आया कि मैं आपके पास आ रहा हूं। मुझे लेने के लिए रसूलपुर अड्डे पर आ जाना। मैं अपने भांजे को लेने के लिए रसुलपुर अड्डे के पास आकर खड़ा हुआ था, तभी वहां एक बस आकर रूकी। बस में से मेरा भांजा रवि नीचे उतर कर जैसे ही सड़क पार करने लगा, तभी कालाआंब की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोपी चालक ने ट्रैक्टर लापरवाही से चलाते हुए उसके भांजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही वह सड़क के बीच जा गिरा। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने लोगों की मदद से भांजे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें