व्यासपुर-प्रतापनगर सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली व जमा लोग। संवाद
छछरौली। व्यासपुर-प्रतापनगर सड़क मार्ग पर बरौली माजरा पथराला नदी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसा बुधवार देर रात को हुआ। सूचना के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से पत्ता कुट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में चालक सकुशल बच गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को नुकसान हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी चालक मुकर्रम ने बताया कि वह गांव से पत्ता कुट्टी लेकर व्यासपुर के भेड़थल स्थित एक फैक्टरी में खाली करने जा रहा था। पत्ता कुट्टी का इस्तेमाल फैक्टरी में बालन यानी ईंधन के रूप में किया जाता है। उसने बताया कि रात करीब दो बजे जब वह बरौली माजरा पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने के बावजूद चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे में ट्रैक्टर को काफी नुकसान हो गया। संवाद