फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से काम न करके लाने पर स्कूल में शिक्षक ने छात्र को पीटा

Wed, 02 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। घर से काम न करके लाने पर शिक्षक पर सातवीं के विद्यार्थी की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना बूड़िया स्थित सुमेर चंद्र जैन गीता विद्या मंदिर विद्यालय का है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि गृहकार्य न करने पर पहले शिक्षक ने बच्चे की पिटाई की और फिर प्राचार्य ने भी बच्चे को मारा। मार से बच्चा सहम गया है और उसकी तबीयत खराब है। परिजनों ने बताया कि वे बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए थे। उसकी दवा चल रही है। पिटाई के बाद से बच्चे के पेट में काफी दर्द है।
विज्ञापन

बूड़िया निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा जैन गीता विद्या मंदिर विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल की तरफ से बच्चे को घर पर काम करने के लिए दिया गया। सोमवार को बच्चा बिना काम किए स्कूल चला गया था। इस दौरान शिक्षक ने जब उसकी कॉपी जांची तो बिना कुछ पूछे बच्चे की पिटाई कर दी।
पिता का आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को झुकाकर उसकी पीठ पर कई मुक्के मारे। इसके बाद शिक्षक बच्चे को प्राचार्य के पास ले गया। प्राचार्य ने भी बच्चे की खूब पिटाई की। घर लौटने पर बच्चे की खराब हालत देखकर उन्होंने इसके बारे में पूछा। तो बच्चे ने बताया कि घर का काम न करने पर उस मारा है।
पिता ने बताया कि हालात खराब होने पर वह बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए और उपचार करवाया। पिता ने बताया कि पिटाई के बाद से बच्चा सहमा हुआ है और ठीक से खाना भी नहीं खा रहा है। दूसरी तरफ परिजनों का कहना कि यदि बच्चे की हालत में सुधार नहीं होता है तो वे बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी शिकायत करेंगे। इसी वर्ष मार्च में भी छठी की छात्रा से दुर्व्यवहार व पिटाई करने पर परिजनों ने स्कूल में खूब हंगामा किया था। इसके बाद प्रबंधन ने माफी मांगी थी।
बच्चे की हल्की पिटाई की गई : प्राचार्य
प्राचार्य ललित शर्मा का कहना है कि बच्चा घर का काम नहीं करके आया था। इस कारण उसकी हल्की पिटाई कर दी। बच्चे ने अभी तक अप्रैल का काम पूरा नहीं किया है। अप्रैल की कॉपी सितंबर में जांचने का कारण पूछने पर प्राचार्य ने कोई जवाब नहीं दिया। प्राचार्य ने कहा कि बच्चा पिता के साथ मंगलवार को स्कूल आया था। उनकी आपस में बातचीत हो गई है और परिजनों को अब कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन

इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है। परिजन शिकायत करते हैं तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें