फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीदी दिवस पर विस्माद के विशेष अंक का विमोचन

Sat, 17 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कॉलेज मैगजीन विस्माद का स्पेशल इश्यू 2025-26 औपचारिक रूप से जारी किया। यह विशेष अंक गुरु तेग बहादुर के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों और शिक्षकों की बौद्धिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रस्तुत करता है।
प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विस्माद न केवल अकादमिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है, बल्कि गुरु तेग बहादुर के सत्य, धर्म और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को भी स्मरण कराता है।
विज्ञापन

मैगजीन का विमोचन मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आरएस भट्टी, महासचिव सरदार बलवंत सिंह बंगा, सीईओ डॉ. पीर गुलाम नबी सुहैल, प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला, वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रतिमा शर्मा, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. कैथरीन मसीह, जीएनकीटीएम के निदेशक डॉ. अमित जोशी और जीजीएसकॉप के प्रिंसिपल डॉ. कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

डॉ. आरएस भट्टी ने कहा कि विस्माद का यह विशेष अंक गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान को एक सार्थक श्रद्धांजलि है। वहीं सीईओ डॉ. पीर गुलाम नबी सुहैल ने गुरु तेग बहादुर की शहादत को मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता का कालातीत प्रतीक बताया। संपादकीय टीम ने बताया कि विस्माद कॉलेज की बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है, जो बहुभाषी अभिव्यक्ति और मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें