फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिटी बसों का बनेगा अलग से अड्डा, कार्यशाला तैयार

Thu, 29 May 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिटी बसों के लिए जगाधरी में अलग से अड्डा व कार्यशाला जल्द तैयार हो जाएगी। करीब आठ करोड़ रुपये से यह काम अंतिम चरण में है, जो जून में पूरा हो जाएगा। इससे जुलाई में नई बसें मिलने की संभावना है। ऐसा होने पर जिले सहित साथ लगते कुरुक्षेत्र व अंबाला के रूट भी सिटी बस सेवा में कवर हो पाएंगे।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो पर कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। इनमें जनवरी-2024 में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन वाया महाराणा प्रताप चौक व शहीद भगत सिंह रूट पर तीन बसें हैं, वहीं दो बसें जगाधरी बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड तक वाया बूड़िया चौक रूट पर हैं। डिपो के कोटे की शेष 45 इलेक्ट्रिक एसी बसें लाने के लिए सबसे बड़ी जरूरत अलग से बस अड्डे की थी, जिसे देखते हुए डेढ़ साल से जगाधरी बस स्टैंड परिसर व वाहन पार्किंग की चिह्नित जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है।
जहां पुरानी वाहन पार्किंग थी, वहां बसों के चार्जिंग व वॉशिंग स्टेशन बन रहे हैं। यहां सात चार्जिंग प्वाइंट होंगे, वहीं बसों की धुलाई भी हो सकेगी। चार्जिंग व वाॅशिंग स्टेशन के साथ एडमिन ब्लॉक बन रहा है, जिसमें अफसर व स्टाफ के दफ्तर होंगे। जगाधरी बस स्टैंड के दोनों प्रवेश द्वार के साथ परिसर की जगह पर कर्मशाला होगी, जहां बसों की समय से सर्विस के साथ कुछ भी खराबी होने पर मैकेनिक उसे तुरंत ठीक कर सकेंगे। सभी भवन लिफ्ट सुविधा के साथ होंगे। इनमें ग्राउंड फ्लोर पर दफ्तर व फर्स्ट फ्लोर पर बस चालकों व स्टाफ के रेस्ट और अन्य कार्यों के कमरे होंगे।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी सिटी बसें : सिटी बस सेवा के लिए और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें आने पर उन्हें यमुनानगर, जगाधरी दोनों शहरों के मुख्य रास्तों पर चलाया जाएगा।
इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में बूड़िया, कलानौर, दामला, रादौर, लाडवा, जठलाना, थाना छप्पर, बिलासपुर, साढौरा, प्रतापनगर जैसे रूटों को भी सिटी बस सेवा में कवर करने की योजना है। अभी पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी चार्जिंग, धुलाई व मरम्मत के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें