फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रविदास जयंती पर निकलेगी समरसता कलश यात्रा

Thu, 30 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जगाधरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती प्रदेशभर में सामाजिक समरसता कलश यात्रा के रूप में भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाई जाएगी। इस दौरान वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी लाकर प्रदेश के गांवों और शहरों के मंदिरों में स्थापित की जाएगी। यह बात कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कही।
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में बोल रहे थे। इस दौरान मंत्री ने प्रेसवार्ता में समरस्ता कलश यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व संगठन के निर्णय के अनुसार गुरु रविदास की 650वीं जयंती केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर पूरे प्रदेश में जन-अभियान के रूप में मनाया जाएगी। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल, जिसमें मंत्री, विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे, वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली से पावन मिट्टी का कलश लेकर आएंगे। यह कलश सबसे पहले गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों से गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा तथा विभिन्न मंदिरों में सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा।
संत गुरु रविदास ने समाज को भेदभाव से मुक्त, समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनका बेगमपुरा का सपना ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव और दुख न हो। सरकार इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु रविदास जी के जीवन-दर्शन, शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें