फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कई हत्याओं के आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। व्यासपुर में 15 मई को इमीग्रेशन की दुकान पर फायर करने के बाद उसी रात 10 बजे चंडीगढ़ में भी फायर करने के आरोपी अशोक विहार कॉलोनी कांसापुर निवासी रोमिल वोहरा पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी को पकड़वाने व उसकी सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से यह इनाम दिया जाएगा।
आरोपी रोमिल खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड व 13 जून को शाहबाद में शराब कारोबारी शांतनू की हत्या में भी वांछित है। उसकी तलाश में एसटीएफ हरियाणा, यमुनानगर पुलिस सहित कई पुलिस टीमें जुटी हैं। आरोपी को पकड़ने में कामयाब न होने पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को फोटो जारी किया है। फोटो जारी करने के साथ उसकी सूचना देने व पकड़वाने में मदद करने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है। आरोपी के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने कंट्रोल नंबर 01732231305, 8818001031, अपराध शाखा एक प्रभारी 8818000110, अपराध शाखा 2 प्रभारी 2218000145 के नंबर जारी किए है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि अगर आरोपी कहीं भी दिखाई देता है तो तुरंत सूचना इन नंबरों पर या पुलिस को दें। पुलिस को उसकी तलाश है। अगर किसी के पास भी इनकी कोई सूचना हो तो वह पुलिस को दे सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील है कि कोई भी व्यक्ति अपना वाई-फाई या इंटरनेट का पासवर्ड या कनेक्शन न दें। क्योंकि यह व्यक्ति आमजन से उनका हॉट स्पॉट का पासवर्ड लेकर अपराध करते हैं या किसी को कॉल करते हैं। बता दें रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर 2024 को गैंगवार में तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने तीन शूटरों की भी पहचान की थी। इसमें शूटर रोमिल वोहरा तथा हेमंत गिरी उर्फ अंकित गिरी यमुनानगर के रहने वाले हैं। शुभम पंजाब के जिला मोगा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें