फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का संकल्प

Sat, 28 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोजन के अध्यक्ष से भेंट करते फाउंडेशन के पदा​धिकारी। फाउंडेशन
विज्ञापन
व्यासपुर। जन आवाज वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संत प्रकाश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संस्था की ओर से समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। फाउंडेशन की अध्यक्ष जसविंद्र कौर ने संस्था की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन मानवाधिकार जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम कर रहा है। न्यायमूर्ति संत प्रकाश ने फाउंडेशन की की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें