फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फैक्ट्री का काम खत्म कर बाइक से गांव सुखदासपुर लौट रहे व्यक्ति अमरपाल पर कुछ युवकों ने डंडों व बिंडो से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के सुखदासपुर गांव निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानकपुर स्थित प्रगति इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में नौकरी करता है। शुक्रवार देर रात वह फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, जब वह नहर की पटरी पर पहुंचा, इसी दौरान एक युवक ने उसकी बाइक के आगे लोहे की रॉड लगा कर रोक दिया। तभी अन्य पांच युवक अपने हाथों में डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी दोनों बाजू, पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद उसने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी, उन्होंने उसे जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें