रादौर। गांव घेसपुर से 38 वर्षीय व्यक्ति दस दिन से लापता है। पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घेसपुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई की शाम उनका बेटा सचिन घर से बिना बताए बाइक पर चला गया। इसके बाद सचिन वापस घर नहीं लौटा। सचिन की आसपास काफी तलाश की, प उसका कुछ पता नहीं लग पाया। तब शिकायत पुलिस को दी। संवाद