फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफेदे के पेड़ काटते व्यक्ति को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेड़ा फार्म गांव के पास पुरानी रेलवे लाइन से सफेदे के पेड़ काटते एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। उसके तीन साथी भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वन विभाग जगाधरी ब्लॉक के वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अन्य कर्मियों के साथ खेड़ा फार्म की तरफ पुरानी रेलवे लाइन पर गश्त करने निकले थे। रात करीब ढाई बजे जब वह पुरानी रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो देखा कि लाइन किनारे लगे सरकारी सफेदे के कई पेड़ कटे हुए है। कुछ दूरी पर मैजिक खड़ी था। जिसमें कुछ लोग पेड़ काटकर लाद रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी वाहन लेकर भाग गए। कुछ दूर जाकर दो व्यक्ति गाड़ी से उतर कर भागे। इनमें से एक गिरकर घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम ताहरपुर कलां निवासी इकरान बताया। वहीं साथियों का नाम ताहरपुर कलां निवासी सोनी, मेहंदी उर्फ मीरसाहब व ज्ञानी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें