फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में बनेगा पार्क

Fri, 28 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हमीदा हेड के पास दलदल हो चुकी जिस जमीन में कचरा डंप हो रहा था, अब वहां हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। वहीं सुंदर-सुंदर पौधे भी लगाए जाएंगे, इससे पूरा वातावरण सुगंधित हो उठेगा। न तो अब यहां अवैध कब्जे हो सकेंगे और न ही यहां गंदगी फैलेगी। नगर निगम की ओर से यहां करीब नौ एकड़ जमीन मेंपार्क विकसित किया जाएगा।
निगम की ओर इस प्रोजेक्ट पर लगभग 6.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पार्क में सैर करने के लिए करीब दो किमी लंबा वाकिंग ट्रैक होगा। लगभग 1.8 मीटर चौड़े वाकिंग ट्रैक पर लोग सैर कर सकेंगे। बच्चों के लिए झूलों के अतिरिक्त प्ले ग्राउंड भी होगा। चार गजीबों (हट) बनाई जाएंगी। पार्क में हरियाली से हरा भरा व फूलों से सुगंधित वातावरण होगा।
विज्ञापन

पेयजल, ओपन जिम, इलेक्ट्रिक रूम, हाइमास्ट लाइट, गार्ड रूम के अलावा महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग दो स्थानों पर शौचालय भी बनाए जाएंगे। हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर से सटी यह जमीन पहले दलदली थी। इसमें कचरा डाला जा रहा था।
जमीन पर क्षेत्र के लोग अवैध कब्जे करने का भी प्रयास कर चुके हैं। जिसको देखते हुए निगम की ओर से निशानदेही कर पिलर लगाए गए थे। नगर निगम द्वारा तैयार की गई डीपीआर के तहत पुराना हमीदा की तरफ से अवैध कब्जे रोकने के लिए करीब पांच फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद यहां पर मिट्टी से भराव कराया जाएगा। इसके बाद पार्क का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

पुराना हमीदा क्षेत्र में अभी कोई बड़ा पार्क नहीं है। जिसमें यहां के लोग सैर व व्यायाम कर सके। यहां पार्क बनने से क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी। क्षेत्र के लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। पश्चिमी यमुना नहर किनारे पार्क बनने से गर्मी में लोग ठंडी हवाओं को आनंद ले सकेंगे। सुबह-शाम सैर के साथ-साथ बच्चे झूलों का आनंद ले सकेंगे। ओपन जिम में व्यायाम कर लोग शारीरिक फिटनेस बनाएंगे। पार्क में सैर करने से मानसिक तनाव कम होगा। पार्क के बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें