फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से स्कूल गई नौंवी की छात्रा लापता

Thu, 22 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नौंवी कक्षा की छात्रा लापता होने का मामला सामने आया है। थाना बूड़िया पुलिस ने पिता की शिकायत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जगाधरी के स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे स्कूल वर्दी पहनकर घर से निकली थी। शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी इम्तियाज अली के अनुसार छात्रा की तलाश के लिए स्कूल व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें