फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 23 करोड़ रुपये से बनेगा जिला न्यायालय का नया भवन

Mon, 21 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला न्यायालय जगाधरी के साथ खाली पड़ी जगह पर नए भवन का निर्माण होगा। नया भवन पुराने भवन से भी ऊंचा होगा। पुराना भवन केवल मंजिला है, वहीं नया भवन पांच मंजिल का होगा। न्यायालय के नए भवन पर कुल 23 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। इसमें से 15 करोड़ 56 लाख केवल भवन निर्माण पर खर्च आएगा। बाकी की राशि बिजली कार्य, फायर सेफ्टी समेत अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी।
भवन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदा जारी कर दी है। एजेंसी को काम आवंटित होने के बाद भवन निर्माण शुरू किया दिया जाएगा। पांच मंजिला नए भवन में नौ कोर्ट रूम होंगे। पांचवीं मंजिल तक आने जाने के लिए छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इनका कोर्ट केस के लिए आने वाले लोगों, वकीलों, स्टाफ को फायदा होगा। न्यायाधीशों के लिए दो लिफ्ट रिजर्व रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं नए भवन में पेशी के दौरान महिला व पुरुष बंदियों को अलग-अलग रखने का प्रावधान होगा। कोर्ट में आने वाली माताओं के लिए भी अलग से कक्ष की व्यवस्था होगी, जिसमें वह अपने छोटे बच्चों को दूध पिला सकेंगी। दरअसल न्यायालय के नए भवन की काफी समय से दरकार थी। क्योंकि न्यायाधीशों की संख्या वक्त के हिसाब से लगातार बढ़ रही है।
अब जिला न्यायालय जगाधरी में कुल 20 कोर्ट हैं। गत वर्ष चार नए जज जिला न्यायालय में ट्रांसफर होकर आए थे। उस समय नए जजों के लिए जगह कम पड़ गई थी। नए जजों की कोर्ट के लिए न्यायालय परिसर में बड़ी मुश्किल से जगह को एडजस्ट किया गया था। इसी दौरान दो न्यायाधीशों का तबादला हो गया। ऐसे में नए भवन में नौ नए कोर्ट रूम बनने से जगह की कमी आगामी कुछ सालों के लिए दूर हो जाएगी।
पहले न्यायालय के पुराने भवन के ऊपर ही भवन विस्तार की योजना बनी थी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे भी किया था। यह भवन अब 25 वर्ष से ज्यादा पुराना हो चुका है। इसलिए नए भवन को ऊपर न बनाकर अलग से बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दो माह पहले न्यायालय के आसपास लगे बड़े पेड़ों को कटवा दिया गया था। संवाद
अभी जगह की काफी कमी : विक्रांत चौहान

जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि अभी न्यायालय के भवन में जगह की काफी कमी है। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से भी नया भवन बनाने की मांग की जा रही थी। क्योंकि न्यायाधीशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक बार तो जगह की कमी के चलते कोर्ट को हुडा के एससीओ में शुरू करने की बात हुई थी। नया भवन बनने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा रखा है। पांच मंजिला भवन के लिए 23.03 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। न्यायालय की भविष्य की जरूरतों को पूरा रखते हुए भवन का निर्माण किया जाएगा। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें