संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। दशम गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को लेकर रविवार काे गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं पातशाही कपालमोचन में बैठक आयोजित की गई। बैठक जत्थेदार बलदेव सिंह कायमपुर की देखरेख में हुई। बैठक में सिख संगत व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
जत्थेदार ने कहा कि बैठक में सिख संगत से विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जन्मदिहाड़े के अवसर पर 24 दिसंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन का शुभारंभ 24 दिसंबर को सुबह आठ बजे गुरुद्वारा साहिब कपालमोचन से किया जाएगा।
नगर कीर्तन वहां से आरंभ होकर गांव मछरौली, नागल, परभौली, नौशहरा, साढौरा, इस्माईलपुर, मिर्जापुर, गुलापुर, जाघरपुर, ठसका, सालापुर, झंडा, असगरपुर, बीड़ माजरा, रसूलपुर, हवेली, फिरोजपुर, बकाला, अरमाजरी, पहाड़ीपुर, सैदपुर, कप्तान माजरी, सरांवा, सरांवी, भोगपुर, कुराली, तुम्बी, मारवा कलां, कपूरी बस स्टैंड, व्यासपुर से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब कपालमोचन में संपन्न होगा। नगर कीर्तन जिन गांवों से होकर गुजरेगा सिख संगत द्वारा पुष्प वर्षा व लंगर बरता कर स्वागत किया जाएगा।
नगर कीर्तन में रागी ढांडी जत्थाें द्वारा शब्द कीर्तन गाकर संगत को निहाल किया जाएगा। गतका पार्टी के हैरतंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर कीर्तन के सफल आयोजन के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रबंधक रविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, गुरमेज सिंह, साहब सिंह, अजैब सिंह, जसप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह , जस्सैल सिंह , गुरजिंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह, लाजवंत सिंह, हरिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, लखमीर सिंह, कुलविंद्र सिंह, जगवंत सिंह, पलविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह गोगी, बलजीत सिंह, हरपाल सिंह बैंस, रहाड़ा सिंह, जसपाल भट्टी सहित अनेक उपस्थित रहे।