फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बंदर ने नतमस्तक मुद्रा में तोड़ा दम

Sat, 21 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अराईयावाला के शिव मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने नतमस्तक मुद्रा में बैठे बंदर को देखते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव अराइयांवाला स्थित शिव मंदिर में शनिवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। मंदिर में एक बंदर भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने नतमस्तक मुद्रा में बैठा रहा। श्रद्धालुओं के अनुसार बंदर ने घंटों तक अपनी मुद्रा नहीं बदली और शाम को उसी अवस्था में अंतिम सांस ले ली।
विज्ञापन

मंदिर के महंत स्वामी सत्यानंद ने बताया कि मंदिर में शनिवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ था। दर्शन करने पहुंचे लोगों की नजर जब हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर बैठे बंदर पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। बंदर बीती रात से ही भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर बैठा हुआ था। शनिवार शाम तक इसी मुद्रा में उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें