नगर निगम कार्यालय में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते कर्मचारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बलिदानियों नमन करते हुए उनके अमर बलिदान को स्मरण किया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मेयर सुमन बहमनी एवं नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, सीएसआई विनोद बेनीवाल, राकेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार लोकेश सेन, दुर्गेश, आकाश मौजूद रहे। संवाद