फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा करके ले गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उमेश उर्फ छोटू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।