सरस्वतीनगर। ट्रेन की चपेट में आने से हसनपुर निवासी 50 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। कुलदीप मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जीआरपी को देर रात सूचना मिली कि दराजपुर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि कुलदीप रात में अचानक घर से निकले थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि रेल पटरियां पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। संवाद