फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

Fri, 16 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नव विवाहित जोड़ों के साथ रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। स्वयं - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मकर संक्रांति के अवसर पर रोटरी क्लब जगाधरी नॉर्थ ने अपने गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन कलावती रोटरी भवन गुलाब नगर चौक जगाधरी में उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सात जोड़ों का विवाह वैदिक एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत रूप से कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल रहे, जबकि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राधेश्याम अग्रवाल ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का घर बसाने से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और क्लब अध्यक्ष सहित सभी रोटेरियन सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रोटेरियन रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी क्लब जगाधरी नॉर्थ द्वारा किया गया यह कार्य सामाजिक सद्भाव, सहयोग और सामूहिक कल्याण की भावना को सशक्त करता है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब जगाधरी नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन सुनील सिंगला ने बताया कि यह कार्य क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस परियोजना के प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन संजय गुप्ता, रोटेरियन अंशुल अग्रवाल एवं रोटेरियन अमित बंसल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें