फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतापनगर में तेंदुए ने घर के पीछे बंधी बछड़ी को बनाया शिकार

Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। प्रतापनगर क्षेत्र के गांव अराईयावाला में तेंदुए ने शनिवार शाम को जंगल से सटे एक घर के पीछे बंधी बछड़ी को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने, पिंजरा लगाने और प्रभावित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश ने बताया कि संदीप और देवीलाल ने अपने मवेशी घर के पिछले हिस्से में बांध रखे थे। देर शाम जब वे पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो खूंटे से बंधी बछड़ी गायब मिली। आसपास तलाश करने पर जमीन पर संघर्ष और घसीटकर ले जाने के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों ने निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर जंगल के भीतर बछड़ी का शव बरामद हुआ।सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पगमार्क सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने तथा बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बॉक्स
रात होते ही घरों में दुबके ग्रामीण
तेंदुए की दस्तक के बाद अराईयावाला और आसपास के गांवों में लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। पशुपालकों ने भी अपने मवेशियों को खुले स्थानों के बजाय सुरक्षित बाड़ों में बांधना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन


बॉक्स
कैमरा ट्रैप से होगी तेंदुए की निगरानी
ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जाएं, ताकि तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।

वर्जन
गांव के सरपंच सचिन ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही से बचने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ आबादी के बेहद नजदीक तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें