फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 01 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव गोलनी निवासी चमन लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। थाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चमन लाल रोजाना की तरह सुबह करीब छह बजे सैर के लिए गांव से टोपरा रोड की ओर निकले थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने सड़क किनारे उन्हें गंभीर हालत में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चमन लाल मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें