रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गुमथला राव में वीरवार को नव संवत एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा का कीर्तन आयोजित किया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. सुदेश बंसल व सुनीता अग्रवाल ने मां अंबे की ज्योत जलाकर शुभारंभ किया। उसके बाद अध्यापकों ने माता रानी का भजनों के द्वारा गुणगान किया। इस अवसर पर नाजुक अग्रवाल, विशा कंबोज, सोनू कांबोज, नेहा सिंगला, खुशबू मेहता, सुषमा, अंबिका, मीना, सरिता संगीता, ईशा आदि मौजूद रहे। संवाद