फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भ्रमण पर रवाना हुआ विद्यार्थियों का दल

Tue, 13 Oct 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थली का भ्रमण के दौरान विद्यार्थी व ​शिक्षक। विभाग
विज्ञापन
जगाधरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में सातवीं से नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दल पांच दिवसीय सांस्कृतिक भ्रमण पर रवाना हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी दिल्ली, मथुरा, आगरा और वृंदावन के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को करीब से देखेंगे। जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना और देश की समृद्ध विरासत से परिचित करवाना है। ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखने से विद्यार्थियों की जानकारी का दायरा बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें