यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती से कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात भी कराया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने रिश्ता होने की बात कहकर शादी से मना कर दिया।
दोबारा शादी के लिए कहने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2024 में वह घूमने के लिए सिटी सेंटर पार्क में आई थी। जहां उसकी मुलाकात पुराना हमीदा निवासी शोएब से थी। परिचय के आरोपी फोन पर बात करने लगा। उसे शादी करने के लिए कहा। वह युवक की बातों में आ गई। 29 नवंबर 2024 को आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जहां शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई।
आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा का कहना है कि आरोपी युवक शोएब पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद