फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उल्टा झाड़ू लेकर शहर में निकाला रोष मार्च

Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मांगों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय गेट पर बैठक की। साथ ही उल्ला झाड़ू लेकर शहर मेें रोष मार्च निकाला। इस दौरान निगमायुक्त को शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल विभाग प्रधान सचिव व महानिदेशक अग्निशमन के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में सफाई, दफ्तर व फायर के कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान पपला ने किया। बैठक में संघ राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज, संगठन सचिव संतोष कुमार ने ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनविरोधी आर्थिक उदारीकरण की नीतियां लागू कर रही है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 मई की देशव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान श्रम कानूनों में किए बदलाव वापिस लेने, न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार नगर पालिकाओ, नगर परिषदों, नगर निगमों व फायर कर्मचारियों से वादा खिलाफी कर रही है
विज्ञापन

। संघ से सात अगस्त 2024, 22 अक्टूबर 2022 और 2018 में मानी मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए हैं। जिस कारण कर्मचारियों को बार-बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस दौरान संघ से बलदीप तुंबी, रमन, राजकुमार ससौली, राजबाला, जीतो, श्यामलाल, सोहन, अग्निश्मन संघ से विक्रम सिंह, विक्की वालिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें