फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिम बंद होने पर लगाया 11 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 13 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीएसएनएल मोबाइल नंबर को वोडाफोन नंबर में पोर्ट कराने के कुछ महीने के बाद नंबर बंद हो जाने पर उपभोक्ता फोरम ने वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल पर 11 हजार रुपये जुर्माना किया है। साथ ही बंद किए गए नंबर को चालू करने का भी आदेश दिया है।
सेक्टर 17 निवासी नरेंद्र पुरी ने 5 अप्रैल 2019 को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी कि उनके पास बीएसएनएल का प्रीपेड सिम था, जिसे उन्होंने निर्धारित फीस देकर लाइफ टाइम के लिए वोडाफोन में पोर्ट करवा लिया। लेकिन कुछ महीने बाद उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। नरेंद्र ने माडल टाउन स्थित वोडाफोन ऑफिस जाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी उनका सिम चालू नहीं हुआ। सिम बंद होने के 60 दिन बाद उनका सिम बीएसएनएल में पोर्ट हो गया। बीएसएनएल में शिकायत करने पर भी उनका नंबर चालू नहीं हुआ। इसके बाद नरेंद्र पुरी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी। करीब छह साल तक सुनवाई के बाद फोरम ने नरेंद्र पुरी के पक्ष में फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें