फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में चौकीदार की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Mon, 15 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चौकीदार की सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव महलांवाली के 59 वर्षीय जगपाल के रूप में हुई है। वह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित साकेत फैक्टरी में रात को चौकीदार की ड्यूटी कर रहा था। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मृतक के बेटे डिंपल की शिकायत पर फैक्टरी मालिक विरेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में मृतक के बेटे डिंपल ने बताया कि उसके पिता जगपाल पांच-छह माह से सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से इस फैक्टरी में चौकीदार लगे थे। सिक्योरिटी सुपरवाइजर सागर सिंह ने कॉल कर सूचना दी कि जगपाल फैक्टरी के अंदर सीढ़ियों से गिरकर उनकी मौत हो गई। इसके बाद वे सभी मौके पर पहुंचे यहां आकर देखा कि जगपाल मुंह के बल मशीनों के बीच पड़े थे और उनके सिर से काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल का आरोप है फैक्टरी की सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं लगी हुई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। आरोप है कि उनके पिता ने कई बार फैक्टरी मालिक से रेलिंग लगवाने की गुजारिश की थी, ताकि रात के समय ड्यूटी के दौरान कोई अनहोनी न हो, लेकिन मालिक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे डिंपल की शिकायत पर आरोपी फैक्टरी खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें